बद्रीनाथ में साधू ने की साधू की हत्या, खुद पहुंचा थाने, कबूला जुर्म
1 min read01/08/2023 8:04 pm
दस्तक पहाड न्यूज / चमोली-गोपेश्वर
बदरीनाथ धाम में एक साधू के दूसरे साधू की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी साधू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक साधू आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है।
Advertisement

Advertisement

मंगलवार दोहपर को एक साधू थाने में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने एक अन्य साधू की हत्या कर दी है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। बता दें कि बदरीनाथ धाम में एक साधू के दूसरे साधू की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी साधू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक साधू आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है।
Read Also This:
बदरीनाथ थानाध्यक्ष कैलाश चंद्रभट्ट ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक साधू थाने पहुंचा था। उसने बताया कि बीती सोमवार रात को उसने एक साधू की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस टीम भारत सेवा आश्रम की कुटिया में पहुंची। मामले की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि बदरीनाथ धाम में वर्तमान में लगभग 120 साधू-संत मौजूद हैं। अधिकांश साधू बदरीनाथ धाम के आस्था पथ के किनारे भिक्षावृत्ति करते हैं, जबकि कुछ साधुओं की धाम में धर्मशालाएं व कुटिया हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बद्रीनाथ में साधू ने की साधू की हत्या, खुद पहुंचा थाने, कबूला जुर्म
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









