खुशखबरी! उत्तराखंड में युवतियों के लिए होमगार्ड में भर्ती होने का मौका, 320 पदों पर भर्ती खुली
1 min read04/08/2023 6:12 am
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती एक सितंबर से शुरू की जाएगी। इनमें से 10 प्लाटून कमांडर के पद भी होंगे। इसके लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है। भर्ती दो चरणों में होगी। पहला चरण एक सितंबर को शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Advertisement

Advertisement

कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ने महिला होमगार्ड संबंधी घोषणा की थी। इस भर्ती के बाद सभी 13 जनपदों में महिला होमगार्ड की एक-एक प्लाटून हो जाएगी। 330 पदों में से 320 होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडर के होंगे। पूर्व में होमगार्ड पुरुष व महिला भर्ती में शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास थी, लेकिन इस बार 10वीं पास है। भर्ती, जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी। समिति में एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।
Read Also This:
Advertisement

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जिसमें एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी, जबकि कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।
पहले चरण में छह व दूसरे चरण में चार जिलों में होगी भर्ती
असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में संपन्न होगी। दोनों चरणों के भर्ती के लिए विज्ञापन एक साथ निकाले जाएंगे। प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर, द्वितीय चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों की भर्ती होगी। तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है। एक सितंबर 2023 से प्रथम चरण के जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अधिकृत वेबसाइट : www.dgfscdhg.gov.in/uttrakhand
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खुशखबरी! उत्तराखंड में युवतियों के लिए होमगार्ड में भर्ती होने का मौका, 320 पदों पर भर्ती खुली
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









