सीएम पुष्कर धामी आज पहुँचेंगे गौरीकुंड, भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
1 min read05/08/2023 6:37 am
दस्तक पहाड़ न्यूज / रुद्रप्रयाग
गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार रूद्रप्रयाग जनपद पहुँचेंगे।
Advertisement

Advertisement

जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 05 अगस्त, 2023 को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे l इस दौरान मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे l
Read Also This:
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल (शनिवार, 05 अगस्त) को प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर जीटीसी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर के माध्यम से जनपद हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 12 बजे फाटा स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे l इसके बाद मुख्यमंत्री गौरीकुंड में हुए भू-स्खलन, आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे l
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
सीएम पुष्कर धामी आज पहुँचेंगे गौरीकुंड, भू-स्खलन व आपदा क्षेत्र का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129