आज बड़ी छलांग लगाकर चांद के ऑर्बिट में पहुंचेगा चंद्रयान…अब बस उतरना बाकी
1 min read05/08/2023 9:51 pm
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 में अपने अगले पडाव को पार कर लिया है. इसरो के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. क्योंकि शनिवार के दिन चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक एंट्री कर चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 अगस्त को दो-तिहाई दूरी चंद्रयान-3 द्वारा पूरी कर ली गई थी. इस मिशन को ISTRC बेंगलुरु से अंजाम दिया गया है. आपको बता दें कि 5 अगस्त को चंद्रयान-3 को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया. अब चंद्रयान की अगली परीक्षा 6 अगस्त यानी कल होगी, जिसे भारतीय समयानुसार 11 बजे के लिए तय किया गया है।
इसरो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी 4 अगस्त को पूरी कर ली थी. चंद्रयान-3 को लॉन्च किए जाने के बाद से उसे कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. एक अगस्त को अंतिरक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया और चंद्रयान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया।
Advertisement

23 अगस्त को होगी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’
Read Also This:
इसरो ने 5 अगस्त को जानकारी दी कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि यह प्रयास तब किया गया जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे पास था। इसरो के मुताबिक 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने की कोशिश रहेगी।
(इनपुट: एजेंसी)
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
आज बड़ी छलांग लगाकर चांद के ऑर्बिट में पहुंचेगा चंद्रयान…अब बस उतरना बाकी
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









