पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया बड़ा फेरबदल, तीन थाना प्रभारी बदले, निरीक्षक व उप निरीक्षकों का तबादला
1 min read07/08/2023 4:28 pm
दस्तक पहाड न्यूज/ रुद्रप्रयाग।
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद रुद्रप्रयाग के तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष ऊखीमठ रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान अगस्त्यमुनि के नये थानाध्यक्ष होंगे, वहीं अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की साइबर सैल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सैल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है।
Advertisement

Advertisement

स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को नवनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया बड़ा फेरबदल, तीन थाना प्रभारी बदले, निरीक्षक व उप निरीक्षकों का तबादला
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129