अगस्त्यमुनि में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन, 30 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग,
1 min read08/08/2023 4:37 pm
हरीश गुसाई / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड़ न्यूज ब्यूरो। अउ राइका अगस्त्यमुनि में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 30 से अधिक विद्यालयों के 36 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक संगोष्ठी काउद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल एवं कार्यक्रम के संयोजक अउ राइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वस्तुओं के व्यवस्थित ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है। हमारे आसपास हाने वाली हर गतिविधियों में भी विज्ञान छुपा है। आवश्यकता है उसे पहचानने ओर समझने की। प्रधानाचार्य हरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रकृति में पाई जाने वाली वस्तुओं एवं इनमें होने वाली अनेक घटनाओं का अध्ययन करना ही विज्ञान है। विज्ञान संगोष्ठी के ब्लॉक समन्वयक रवीन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष की विज्ञान संगोष्ठी का विषष् श्री अन्न – एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रान्ति आहार है। जिसमें छात्र छात्राओं को अपने व्याख्याान प्रस्तुत करना है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में राइका पित्रधार के छात्र प्रीतम रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती रेखा वशिष्ठ हैं। द्वितीय स्थान पर डॉ शैलेश वशिष्ठ के मार्गदर्शन में राइका मणिपुर की छात्रा कु0 पायल रही। जबकि तृतीय स्थान आशीष जोशी के मार्गदर्शन में राइका चोपता की छात्रा प्रियांशी तिवाड़ी रही। ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षकों के अलावा विज्ञान के सभी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन, 30 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग,
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









