सोमवार देर सांय अगस्त्यमुनि नगर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारी लेखराज खत्री का लंबी बीमारी के बाद पैतृक निवास पर निधन हो गया। अपने पीछे वो धर्मपत्नी, तीन बेटियाँ और एक बेटे समेत भरे-पूरे परिवार को छोड़कर गए। मंगलवार को मंदाकिनी के तट पर उनके पुत्र अमित खत्री द्वारा मुखाग्नि दी गई।
80 वर्षीय लेखराज खत्री मंदाकिनी घाटी की सुप्रसिद्ध अगस्त्य रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य थे साथ ही इन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन और घाटी के विभिन्न सामाजिक मुद्दों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। इन्होंने मंदाकिनी घाटी में अस्सी के दशक में भारत रूस मैत्री संबधों की प्रमुख हिन्दी पत्रिका ‘ सोवियत रूस ‘ के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस पत्रिका के जरिए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र खासकर मंदाकिनी घाटी में रूस भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों से आमजन रूबरू करवाया था। उनके आत्मीय व्यवहार और बेबाकपन का हर कोई मुरीद था।
वरिष्ठ व्यापारी के निधन पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी के मोहन रौतैला, अध्यक्ष अगस्त्यमुनि बाईपास संघर्ष समिति शत्रुघ्न सिंह नेगी के साथ बड़ी संख्या व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व उपाध्यक्ष बीकटीसी अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला, वरिष्ठ नागरिक श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, पूर्व प्रमुख विनोद चंद्र, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश चंद्र बेंजवाल, पूर्व प्रधान नाकोट कुंवर लाल आर्य, बलवीर लाल, सरपंच नाकोट हर्षवर्धन बेंजवाल, नागरिक मंच अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुंसाई, सचिव गजेंद्र रौतेला, केदारनाथ दास सेवा मण्डल के चन्द्र सिंह नेगी, राॅबिन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुडेरा, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, डाॅ कैलाश भट्ट, अगस्त्य मंदिर मठाधीश योगेश बेंजवाल, आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी समेत बड़ी संख्या गणमान्य नागरिकों शोक संवेदना प्रकट की है।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
अगस्त्यमुनि में समाज, संस्कृति और राज्य आंदोलन के संघर्षशील स्तंभ थे वरिष्ठ व्यापारी लेखराज खत्री, निधन से छाई शोक की लहर
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
अगस्त्यमुनि के प्रतिष्ठित व्यापारी लेखराज खत्री के निधन पर आज व्यापार मंडल द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर शोक संवेदना प्रकट की गई।
सोमवार देर सांय अगस्त्यमुनि नगर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारी लेखराज खत्री का लंबी बीमारी के बाद पैतृक निवास पर निधन हो गया। अपने पीछे वो
धर्मपत्नी, तीन बेटियाँ और एक बेटे समेत भरे-पूरे परिवार को छोड़कर गए। मंगलवार को मंदाकिनी के तट पर उनके पुत्र अमित खत्री द्वारा मुखाग्नि दी गई।
80 वर्षीय लेखराज खत्री मंदाकिनी घाटी की सुप्रसिद्ध अगस्त्य रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य थे साथ ही इन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन और घाटी के विभिन्न
सामाजिक मुद्दों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। इन्होंने मंदाकिनी घाटी में अस्सी के दशक में भारत रूस मैत्री संबधों की प्रमुख हिन्दी पत्रिका ' सोवियत
रूस ' के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस पत्रिका के जरिए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र खासकर मंदाकिनी घाटी में रूस भारत के मैत्रीपूर्ण
संबंधों से आमजन रूबरू करवाया था। उनके आत्मीय व्यवहार और बेबाकपन का हर कोई मुरीद था।
वरिष्ठ व्यापारी के निधन पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी के मोहन रौतैला, अध्यक्ष अगस्त्यमुनि बाईपास
संघर्ष समिति शत्रुघ्न सिंह नेगी के साथ बड़ी संख्या व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व
विधायक मनोज रावत, पूर्व उपाध्यक्ष बीकटीसी अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला, वरिष्ठ नागरिक
श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, पूर्व प्रमुख विनोद चंद्र, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश चंद्र बेंजवाल, पूर्व प्रधान नाकोट कुंवर लाल आर्य, बलवीर लाल, सरपंच
नाकोट हर्षवर्धन बेंजवाल, नागरिक मंच अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुंसाई, सचिव गजेंद्र रौतेला, केदारनाथ दास सेवा मण्डल के चन्द्र सिंह नेगी, राॅबिन
चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुडेरा, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, डाॅ कैलाश भट्ट, अगस्त्य मंदिर मठाधीश योगेश बेंजवाल, आचार्य भूपेंद्र बेंजवाल,
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी समेत बड़ी संख्या गणमान्य नागरिकों शोक संवेदना प्रकट की है।