दीपक बेंजवाल  / दस्तक पहाड़ न्यूज   वीरागंना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल आठ अगस्त को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को राज्य सरकार की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है। साल 2023 में 13 महिलाओं और किशोरियों को राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया।

Featured Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में मुक्केबाजी के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी बोर्ड परीक्षा छोड़कर स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की और चीन में 20 किलोमीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीतने वाली चमोली की मानसी नेगी, खेल दिव्यांग वर्ग में पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी, राज्य स्तरीय पैरा खिलाड़ी बागेश्वर की मोहिनी कोरंगा, कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी, पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान, खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे, महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत, खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति, खेल में टिहरी की हिमानी, खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय एवं साहसिक कार्य के क्षेत्र में उत्तरकाशी की ममता को तीलू रौतेली पुरस्कार दिया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजान दास मौजूद रहे। पुरस्कार की राशि बैंक खातों में ऑनलाइन जारी की गई। मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं दी। मीडिया से मुखातिब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने घोषणा की कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिए जाने वाले पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि पुरस्कार की धनराशि 31 हज़ार को बढ़ाकर 51 हज़ार कर दिया गया है. मंत्री ने प्रदेशभर की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी बड़ी सौगात दी। 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मानित  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट ,नीतू अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वही बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या, पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता और ज्योति जब्कि पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल ,राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू , राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपए प्रति माह की वृद्धि मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपए प्रति माह का इजाफा किया गया है. स्त्री शक्ति के रूप में तीलू रौतेली सम्मान प्रदेश की महिलाओं को हर साल दिया जाता है.। इस बार 14 महिलाओं को पुरस्कार के लिए चिह्नित किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मानदेय राशि में बढ़ोतरी किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया. महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से उठाया गया कदम सराहनीय है. मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।