दस्तक पहाड न्यूज  / अगस्त्यमुनि सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन राअउइंका अगस्त्यमुनि में किया गया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जनपद संयोजक एम. एस. रावत ने बाल विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इसमें

Featured Image

पारंपरिक ज्ञान-विज्ञान पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, स्थानीय भाषा सहित हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कविता वाचन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और पर्यावरण पर आधारित नाटक मंचन प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। जिला सह संयोजक रविन्द्र सिंह पंवार ने बताया कक्षा 6से 8 तक जूनियर और कक्षा 9 से 13 तक सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताए आयोजित होंगी। अभिमुखीकरण कार्यशाला का सफल संचालन करते हुए ब्लॉक समन्वयक अगस्त्यमुनि कुसुम भट्ट, ब्लाॅक समन्वयक संतोष द्वारा विभिन्न मुख्य बिंदुओ पर जानकारी दी गई। उन्होंने बाल विज्ञान कांग्रेस, सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव और बाल विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिताओं के बारे में स्पष्ट अंतर बताते हुए सूचना को सभी स्कूलों तक पहुँचाने का निवेदन किया। ब्लॉक समन्वयक ज़खोली अश्विनी गौड़ ने पारंपरिक ज्ञान-विज्ञान के पोस्टरों पर अपनी बात रखी। राअउइका अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य एच एस विष्ट ने सभी  अतिथियों और कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रा०शि सं. अगस्त्यमुनि अध्यक्ष शंकर भट्ट, खण्ड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि अतुल सेमवाल ने पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव प्रेरणादायी कार्यक्रम बताया, उन्होंने कहा इससे छात्र हित के साथ स्थानीय स्तर पर शोध प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।