हौसले को मिलेंगे पंख, उड़ान भरेंगी पहाड़ की बेटियां, अब ओएनजीसी महिला पालिटेक्निक में मिलेगी 100 प्रतिशत तक स्कालरशिप
1 min read13/08/2023 1:31 pm
गुणानंद जखमोला / देहरादून
यदि जीवन में कुछ कर गुजरना है, इच्छाशक्ति है और मेहनत करने का जज्बा तो आपके सपनों को साकार होने में धन अड़चन नहीं बनेगा। अभावग्रस्त पहाड़ की बेटियों के सपनों को पंख देने का फैसला किया है देहरादून स्थित बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान जिसे ओएनजीसी महिला पालिटेक्निक भी कहा जाता है। संस्थान के प्रबंधन बोर्ड ने इस बार नई पहल की है कि प्रतिभावान लड़कियों के लिए 100 प्रतिशत तक निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था की है।
Advertisement

Advertisement

संस्थान की प्रिंसिपल नमिता ममगाईं के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों की लड़कियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 18 अगस्त को संस्थान में स्कालरशिप परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए 16 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से हो सकता है। स्कालरशिप परीक्षा में साधारण सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
Read Also This:
यह बता दूं कि यह पालिटेक्निक विगत 37 साल से चल रहा है। संस्थान में फैशन डिजाइनिंग, टैक्सटाइल डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग और गारमेंट टेक्नोलॉजी में तीन साल के डिप्लोमा कोर्स हैं। महज 10वीं पास लड़कियां यह कोर्स कर सकती हैं। आफिस मैनेजमेंट के लिए 12वीं और कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके अलावा बीएसएस आईटी, बीएससी फैशन डिजाइन और बीकॉम भी किया जा सकता है। यहां बेहतरीन फैकल्टी है। प्लेसमेंट सेल है और चूंकि यहां रोजगारपरक शिक्षा दी जाती है जो कि बाजार की मांग के अनुरूप है तो प्लेसमेंट में कोई दिक्कत नहीं होती है। यहां हॉस्टल की सुविधा भी है। स्कालरशिप हासिल करने वाली छात्राओं को हॉस्टल सुविधा के लिए भुगतान न करना पड़े, इसके प्रयास भी किये जा रहे हैं।
जिन बेटियों के कदम पैसे के अभाव में शिक्षा हासिल करने से थम गये हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इसका लाभ उठाएं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
हौसले को मिलेंगे पंख, उड़ान भरेंगी पहाड़ की बेटियां, अब ओएनजीसी महिला पालिटेक्निक में मिलेगी 100 प्रतिशत तक स्कालरशिप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









