भानुप्रकाश भट्ट / बसुकेदार दस्तक पहाड न्यूज – गुप्तकाशी क्षेत्र से 24 वर्षीय विवाहिता घर से लापता होने से खलबली मच गई है। परिजनों की सूचना पर गुप्तकाशी पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Featured Image

जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी के समीप स्थित देवर गाँव की 24 वर्षीय विवाहिता मनीषा पत्नी विपिन सिंह शनिवार सुबह तकरीबन 9 बजे परिजनों को बिना बताए घर से कही चली गई है। सुबह 11 बजे उसे पैसेंजर वाहन से बांसवाड़ा में उतरते हुए कुछ लोगों ने देखा था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। गुमशुदा महिला का मायका जखनोली गाँव में है, उसके पिता वीरेन्द्र सिंह रावत और परिजनों ने गुप्तकाशी पुलिस चौकी में मनीषा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही परिजनों ने मनीषा से घर लौटने की अपील की है। अगर किसी भी मददगार ने इनको देखा है, तो इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें - 9997070132, 9634837770, 9675183737