रुद्रप्रयाग जिले के लिए गौरवान्वित क्षण, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगी पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे
1 min read14/08/2023 10:23 pm
दस्तक पहाड़ न्यूज / रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग के लिए गौरवान्वित होने वाला क्षण है।स्वतन्त्रता दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे, विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत होंगी। उनके नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा वर्ष 2023 की प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के अलावा प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट योगदान प्रस्तुत करने वाले पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्री विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड उपनिरीक्षक कुलेन्द्र सिंह रावत, चौकी गौरीकुण्ड में नियुक्त रहे उपनिरीक्षक सूरज कण्डारी, चौकी श्री केदारनाथ में नियुक्त रहे आरक्षी राजेश कुमार को 15 अगस्त 2023 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा मेडल से अलंकृत किया जायेगा।
Advertisement

Advertisement

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से सभी सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित की जाती हैं। इनका सम्मान समूचे जनपद का सम्मान एवं पुलिस परिवार के लिए सौभाग्य का विषय है। यह सम्मान अन्य कार्मिकों को भी प्रचलित यात्रा के द्वितीय चरण में और ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।
#AzadiKaAmritMahotsav #MeriMatiMeraDesh #HarGharTiranga2023 #HarGharTiranga #RudraprayagPolice #UttarakhandPolice
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग जिले के लिए गौरवान्वित क्षण, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगी पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129