क्यार्क बरसूड़ी गांव में आयोजित हुआ आजादी उत्सव, बच्चों की मनमोहक उपस्थित ने जीता दिल
1 min read15/08/2023 3:52 pm
भानुप्रकाश भट्ट / बसुकेदार
दस्तक पहाड न्यूज। 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्यार्क बरसूडी के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने गाँव में प्रभात फेरी निकालकर हर्षोल्लास से आजादी का उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में बड़ी तादाद में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement

Advertisement

आजादी उत्सव समारोह का शुभारंभ प्रभातफेरी के साथ हुआ। जिसके बाद बच्चों ने गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों के साथ झण्डारोहण किया। इसके नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति, पर्यावरण, व गढ़वाली कुमाउनी गीतों से दर्शकों का मन मोह दिया। वही प्राथमिक बिद्यालय क्यार्क के दुर्गेश एवम पार्टी ने पर्यावरण बचाओ संबंधी लोक नृत्य की झलकियां दे कर पुरे कार्य कर्म पर चार चाँद लगा दिए।
Read Also This:
Advertisement

इस अवसर पर बतौर मुख्य अथिति ग्राम प्रधान मनोज नेगी, विशिष्टअतिथि बीरेंद्र लाल पूर्व क्षेo प o सदस्य,महेंद्र पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष बीरेंद्र भंडारी ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति को सराहत हुए कहा कि विद्यालय शिक्षकों के अथक प्रयास के कारण गांव में आयोजित यह उत्सव शहरों के समान भव्य बन गया है। इस उत्सव ने हमारे बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति अपार उत्साह भर दिया है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक और कार्यक्रम संचालक दीपक जमलोकी, सुनील डोडीयाल नबीन सेमवल, रघुबीर खत्री, अनिल गेरोला, नारायण नेगी, गिरिजेश सेमवाल, शीला कोहली, शैलेन्द्र गोड़,व समस्त म म द, युवक मगल दल, रहें उपस्थित, वही श्रीबचन सिंह चौहान इनके सहयोग से बिद्यालय भवन निर्माण के लिये भूमि दी गईं उन्हें भी बिद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया,
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
क्यार्क बरसूड़ी गांव में आयोजित हुआ आजादी उत्सव, बच्चों की मनमोहक उपस्थित ने जीता दिल
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









