गंगा स्वच्छता के लिए नमामि गंगे समिति एवं छात्र- छात्राओं ने निकाली “हर घाट तिरंगा” रैली
1 min read15/08/2023 6:09 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Advertisement


Read Also This:
सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ० सीताराम नैथानी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा प्रेषित स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण राष्ट्रभक्ति गीत एवं नारों से गुंजायमान रहा। तत्पश्चात नमामि गंगे समिति द्वारा छात्र-छात्राओं को नमामि गंगे लोगो आधारित टोपी एवं तिरंगा वितरित किया गया। इसके साथ ही प्राचार्य महोदय ने हरी झंडी दिखाकर नमामि गंगे समिति एवं छात्र- छात्राओं को “हर घाट तिरंगा” रैली हेतु रवाना किया। यह रैली विजयनगर अगस्त्यमुनि बाजार होते हुए मंदाकिनी घाट पर पहुंची। वहां “हर घाट तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक रूप से ध्वज फहराए गए। रैली के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा “गंगा स्वच्छता” आधारित नुक्कड़- नाटक के माध्यम से स्थानीय जनता को जागरूक किया गया। यह रैली महाविद्यालय वापस आकर एकत्रित हुई और छात्र-छात्राओं को जलपान वितरित किया गया।
इस अवसर पर नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ० के० पी० चमोली, नमामि गंगे समिति सदस्य डॉ० ममता शर्मा, डॉ० निधि छाबड़ा, डॉ० सुधीर पेटवाल, डॉ० दीप्ति राणा, डॉ० ममता थपलियाल, डॉ० शशिबाला रावत, डॉ० सुनील भट्ट, डॉ० अरविंद सजवाण एवं डॉ० चंद्रकला नेगी, डॉ० प्रकाश चंद्र फोन्दनी सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
गंगा स्वच्छता के लिए नमामि गंगे समिति एवं छात्र- छात्राओं ने निकाली “हर घाट तिरंगा” रैली
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









