बारिश के कारण रूद्रप्रयाग जिले में 18 सड़क बंद, बांसवाड़ा पुल ठीक होने में लगेंगे और 7 दिन
1 min read22/08/2023 10:46 am
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
जनपद रुद्रप्रयाग में हो रही बारिश के कारण जनपद में 18 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिन्हें यातायात हेतु सुचारू करने की कार्यवाही गतिमान है। अवरुद्ध सड़क मार्ग में 04 सड़कें लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग, 06 सड़कें लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, 05 सड़कें पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग तथा पीएमजीएसवाई जखोली की 03 सड़कें अवरुद्ध है।
Advertisement

Advertisement

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जो सड़क मार्ग भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हैं उनमें नगरासू-डांडाखाल-धनपुर मोटर मार्ग के किमी 01 में मार्ग का 20 मीटर भाग पूर्णतया वासआउट हो गया है जिस कारण मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया बंद है। मार्ग को खोलने की प्रयास किया जा रहा है। छेनागाड़-बक्सीर मोटर मार्ग के किमी 01, 03 व 05 में दीवार क्षतिग्रस्त व भूधंसाव तथा मार्ग वासआउट होने से यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसकी 22 अगस्त, 2023 तक खुलने की संभावना है। रतनपुर बैंड से अंदरिया खेड़ा घेंघडखाल मोटर मार्ग किमी 04 में भू-स्खलन व दीवार क्षतिग्रस्त होने से मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध हो गया है जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। खिर्सू-खेड़ाखाल कांडई खांकरा मोटर मार्ग हल्के वाहनों के यातायात हेतु कल सायं 6 बजे खोल दिया गया है। सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे आज अपराह्न 4 बजे तक यातायात हेतु खोला जाएगा। बांसवाड़ा-बष्टी बसुकेदार मोटर मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है जिसे यातायात हेतु लगभग 07 दिन का समय लगेगा। विजयनगर-पठालीधार-डांगी संपर्क मोटर मार्ग 70 मीटर लंबाई में पूर्ण रूप से वासआउट हो गया है जिसे यातायात हेतु उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त बंद मार्गों को यातायात हेतु सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
बारिश के कारण रूद्रप्रयाग जिले में 18 सड़क बंद, बांसवाड़ा पुल ठीक होने में लगेंगे और 7 दिन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









