115 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, अगस्त्यमुनि थाने में केस दर्ज
1 min read30/08/2023 2:35 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रूद्रप्रयाग।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा में नशे कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के क्रम में व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी ने अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत राय सिंह पुत्र स्व0 श्री गंगा सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम पिल्लू, थाना, अगस्त्यमुनि, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 50 वर्ष)को 115 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Advertisement

अभियुक्त को पकड़ने में निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग, आरक्षी महेन्द्र कुमार, एसओजी रुद्रप्रयाग, आरक्षी रविन्द्र सिंह, एसओजी रुद्रप्रयाग शामिल रहे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान निरन्तर जारी है। इस वर्ष एनडीपीएस अधिनियम के तहत 4 कुल अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
115 ग्राम चरस के साथ रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, अगस्त्यमुनि थाने में केस दर्ज
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129