चमोली:  नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र सुतोल गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ अमृत सरोवर में पिता-बेटे का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। चमोली जिले के सुतोल गांव के पास निर्माणाधीन अमृत सरोवर 250 मीटर लंबा है, और आजकल बरसात के चलते सरोवर में खासा पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा श्रमिक कर रहे थे। इस दौरान गांव के अन्य लोगों के साथ-साथ पिता-पुत्र भी काम कर रहे थे। शनिवार को दोपहर बाद ग्रामीण खाना खाने घर गए हुए थे,

Featured Image

जब वो लौटकर वापस आए तो सरोवर में पिता-बेटे की लाश पड़ी मिली।इसकी खबर फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस बुलाई गई। घटना नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र सुतोल गांव की है। जहां निर्माणाधीन अमृत सरोवर में बाप-बेटे का शव मिला है। मरने वालों की पहचान सुतोल गांव के नंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 47 वर्ष व उनके बेटे अनिल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। दोनों के शव निर्माणाधीन अमृत सरोवर में पड़े हुए थे। सरोवर का निर्माण मनरेगा श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है। घटना के वक्त ग्रामीण श्रमिक भोजन करने गए हुए थे, जब वो लौटे तो उन्हें सरोवर में गंगा सिंह और उनके बेटे अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिवार ने दो सदस्यों को एक साथ खो दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।