देहरादून में MDDA की कार्रवाई, कई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, जाना माना एयरोडाइन रेस्टोरेंट भी सील
1 min read31/08/2023 1:37 pm
देहरादून: देहरादून में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखाने लगा है। अगर आप सोच रहे हैं हरिद्वार रोड स्थित एयरोडाइन रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे तो प्लान ड्रॉप कर दीजिए।दरअसल एमडीडीए की कार्रवाई में इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। आज देहरादून में एमडीडीए के द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ कई जगहों पर कड़ी कार्रवाई की गई। हरिद्वार रोड पर स्थित एयरोडाइन aerodine रेस्टॉरेंट को सील किया गया। संयुक्त सचिव द्वारा सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। टीम में सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता संजय पंवार एवं सुपरवाइजर प्रेम सागर शामिल रहे।
इसके बाद खलंगा ओली रोड पर अंशुल गुप्ता और अन्य लोगों के द्वारा 2 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। संयुक्त सचिव के आदेशानुसार उक्त अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया गया है। टीम में सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता सुरेंद्र चौहान, सुपरवाइजर मान सिंह आदि शामिल रहे। इसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला में इरशाद, अजमल एवं फुरकान के द्वारा चार अवैध भवनों का निर्माण किया गया था। संयुक्त सचिव के आदेशानुसार चारों भवनों आज सील करा दिया गया। टीम में सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता वीरेंद्र नयाल, प्रेम लाल पैन्यूली व संजीव कुमार शामिल थे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
देहरादून में MDDA की कार्रवाई, कई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, जाना माना एयरोडाइन रेस्टोरेंट भी सील
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129