ब्रेकिंग न्यूज रुद्रप्रयाग : प्रधान और नेपाली ने मिलकर नाबालिग से किया दुराचार, विवेचना में जुटी पुलिस
1 min read02/09/2023 7:11 am
रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। मामला राजस्व क्षेत्र का है जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेशों पर रेगुलर पुलिस को जांच के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जनपद के एक गांव की मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिक के साथ गांव के प्रधान एक नेपाली वह एक अन्य स्थानीय युवक द्वारा सामूहिक दुराचार किया गया है। बताया जा रहा है नाबालिक लड़की गाय के साथ जंगल गई थी जहां आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। नाबालिक ने जब इस घटना की जानकारी घर में दी तो लड़की के पिता द्वारा पटवारी को शिकायत दर्ज की गई। पटवारी द्वारा न्यायालय में लड़की को न्यायालय में पेश किया गया जहां नाबालिक 164 में बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पटवारी द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया जिस पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर मामला रेगुलर पुलिस रुद्रप्रयाग कोतवाली को हस्तांतरित किया गया।
Advertisement

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार घिल्डियाल ने बताया कि यह मामला पटवारी से उनके पास हस्तांतरित हुआ है पूरे मामले टीम गठित कर विवेचना की जा रही है। पुलिस हर तथ्य और साक्ष्य जुटा रही है। पूरी विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ब्रेकिंग न्यूज रुद्रप्रयाग : प्रधान और नेपाली ने मिलकर नाबालिग से किया दुराचार, विवेचना में जुटी पुलिस
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129