दीपक बेंजवाल  / अगस्त्यमुनि। दस्तक पहाड न्यूज ब्यूरो। अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाईपास निर्माण को लेकर व्यापार मण्डल अगस्त्यमुनि का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज धरने में बैठने वालों में पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश प्रसाद चमोला, पूर्व प्रधान नाकोट कुंवर लाल आर्य, अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, अध्यक्ष अगस्त्यमुनि-बेडूबगड बाईपास निर्माण संघर्ष समिति शत्रुघ्न नेगी, जिलापंचायत सदस्य विनोद राणा, विजय बंगरवाल, प्रदेश संगठन मंत्री

Featured Image

मोहम्मद उस्मान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कुंवर सजवाण, पूर्व जिलापंचायत सदस्य दीपा देवी आर्य, राजपाल रावत, वीरपाल सिंह, पवन, प्रदीप जिरवाण, मीरा जिरवाण, प्रकाश पंवार, मोहन राणा, मोहम्मद वकार, भरत लाल आर्य, जसपाल रावत, बैठे। व्यापारियों का कहना है कि कई वर्षों से वो व्यापार कर रहे सरकार हमें उजाड़ने के बजाय बाई पास का निर्माण वक्त रहते करती तो हमे राहत मिलती। व्यापारियों का कहना था कि बाई पास पर कोई फैसला नहीं होता अब तब तक हमारा क्रमिक अनशन जारी रहेगा। आगे आमरण अनशन, चक्का जाम तथा उग्र आन्दोलन भी होगा। बाईपास आन्दोलन को समर्थन देने आज मंगलवार को व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, जिला महामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल गौरीकुंड रामचंद्र गोस्वामी, अध्यक्ष व्यापार मंडल सोनप्रयाग अंकित गैरोला भी धरनास्थल पर पहुँचे। जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने कहा यह आन्दोलन हम सभी का है, प्रदेश संगठन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की जा रही है। जिलामहामंत्री चंद्र मोहन सेमवाल ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी जिलों में पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर आन्दोलनरत व्यापारी साथियों से मिलकर एकजुटता के साथ आवाहन के साथ समर्थन देने पहुँच रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने सरकार की नाकामियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगस्त्यमुनि में बाईपास कटिंग का कार्य 80 फ़ीसदी पूर्ण हो चुका लेकिन काम को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा जिन्होंने केदारघाटी को संवारा आज सरकार उन्हें ही ऊजाड़ने पर तुली है। मद्महेश्वर धाम मार्ग पर रांसी गौंडार के जिन ढाबा मालिकों की वजह से दौ सौ यात्रियों की जान बची आज सरकार उन्हीं मददगार ढाबे को तोड़ रही है। ऐसा करना शर्मनाक है। लोग सालों से पाई पाई जोड़कर छोटी छोटी दुकाने, रोजगार चलाकर गुजर बसर कर रहे है, इन्हीं लोगो की वजह से संपूर्ण यात्रा मार्ग पर स्वतः यात्रियों को सुविधा मिलती है, फिर उनके साथ ऐसा अन्याय क्यों ? उन्होंने कहा जनता के आंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन, वो कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट और महासचिव त्रिभुवन नेगी ने जिला व्यापार संघ के पदाधिकारियों और गौरीकुंड, सोनप्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा की इस संघर्ष को मिलकर लड़ना होगा। सरकार का तानाशाही रवैया हमारे भविष्य के लिए चिन्ताजनक है।  उन्होंने कहा नगर क्षेत्र की हर दुकान पर अतिक्रमण का चिन्ह लगाकर डर का माहौल बनाया जा रहा, जबकि कई दुकान और भवन नापखेत में है। नगर क्षेत्र में सरकार के विभिन्न विभागीय भवन भी सड़क से सटकर बने है, ऐसे में सबकुछ तोड़कर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। यहा बाईपास बनता है हर किसी को सहूलियत होगी।   आमजन से आन्दोलन