उजड़ने का दर्द अब आन्दोलन में तब्दील, सुलग रही है केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी के व्यापारियों ने मक्कूबैण्ड से दुगलविट्टा-चोपता होते हुए भुलकुनू तक जोरदार प्रदर्शन
1 min read04/09/2023 5:59 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
Advertisement

Advertisement

दस्तक पहाड न्यूज। ऊखीमठ-अतिक्रमण के विरोध को लेकर तुंगनाथ घाटी के व्यापारियों ने मक्कूबैण्ड से दुगलविट्टा-चोपता होते हुए भुलकुनू तक जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को व्यापारियों द्वारा जुलूस के साथ तहसील मुख्यालय ऊखीमठ पहुंचकर उपजिलाधिकारी ऊखीमठ के माध्यम से सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा।
Read Also This:
Advertisement

सोमवार को तुंगनाथ-चोपता घाटी के सभी व्यापारी प्रातः दस बजे मक्कूबैण्ड में एकत्रित हो कर अपने अधिकारों और हक-हकूकों के लिए प्रर्दशन कर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद व्यापारी प्रर्दशन और नारेबाजी करते हुए दुगलविट्टा,पंगेर,बनियाकुण्ड होते हुए चोपता-भुलकुनू पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर उनके हक-हकूकों को वंचित करते हुए उन्हें बेरोजगार बनाने की कोशिश कर रही है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर व्यापार मंडल चोपता इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी,वन पंचायत सरपंच विजय सिंह चौहान,ग्राम प्रधान मक्कू विजयपाल सिंह नेगी, प्रधान पाव जगपुड़ा अरविंद रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर सिंह नेगी, सतीश मैठाणी,प्रदीप बज्वाल, दिनेश बज्वाल,चन्द्रबल्लभ मैठाणी, दिनेश मैठाणी, सुमन नेगी, मोहन मैठाणी, मनोज नेगी, विनोद नेगी, अरविंद मैठाणी आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
उजड़ने का दर्द अब आन्दोलन में तब्दील, सुलग रही है केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी के व्यापारियों ने मक्कूबैण्ड से दुगलविट्टा-चोपता होते हुए भुलकुनू तक जोरदार प्रदर्शन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129