अगस्त्यमुनि पुलिस ने सेंट्रो कार से पकड़ी 8 पेटी शराब, एक अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read05/09/2023 6:39 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
अगस्त्यमुनि पुलिस ने 8 पेटी अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अवैध शराब की धर पकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार वाहन संख्या UA 07 C6091 से 04 पेटी सोलमेट व्हिस्की, 01 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की व 03 पेटी बियर कैन बरामद की गयी। वाहन चालक ध्रुव सिंह पुत्र श्री उम्मेद सिंह ग्राम भुनका, जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि पुलिस ने सेंट्रो कार से पकड़ी 8 पेटी शराब, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129










