रूद्रप्रयाग-बसुकेदार तहसील के 80 गाँव लड़ेंगे सड़क की लड़ाई, 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान, विधायकों पर अनदेखी का आरोप
1 min read06/09/2023 4:35 pm
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
Advertisement

Advertisement

दस्तक पहाड न्यूज। विजयनगर- गंगानगर- पठालीधार-वसुकेदार मोटर मार्ग के जल्द निर्माण हेतु जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिह कण्डारी की अध्यक्षता में गंगानगर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 80 गाँवों की प्रभावित जनता को फौरी तौर पर राहत देने के लिए गंगानगर फलई वैकल्पिक मार्ग निर्माण के साथ वासआऊट सड़क का जल्द निर्माण प्रारंभ किये जाने, मंदाकिनी नदी को चैनेलाईज किये जाने और गंगानगर-तिमली-बडमा मोटर मार्ग को तुरंत यातायात हेतु खोल दिये जाने की प्रमुख मांग पर सर्व सम्मति से अग्रिम रणनीति बनाई गई। बैठक में सभी वक्ताओं ने रूद्रप्रयाग जनपद के दोनों विधायकों पर रुचि न लेने और कार्यवाही न करने पर नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि दोनों विधानसभाओं के लगभग 80 गॉव ब्लाक मुख्यालय से कटे पड़े है लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि सोये हुए हैं। जिससे क्षेत्रीय जनाता में दोनों विधायकों के प्रति रोष की भावना है। अब जनता बड़ा आन्दोलन कर अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी।
Read Also This:
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कुलदीप सिंह कण्डारी के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी, ब्लाक अघ्यक्ष प्रधान संगठन अगस्तमुनि विजयपाल सिंह राणा एवं सभासद नगर पंचायत अगस्तमुनि भूपेन्द्र राणा आगामी 8 सितम्बर को ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को ज्ञापन प्रेषित करेंगे जिसके बाद 15 सितम्बर को 80 गाँवों की जनता ज़िला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करेगी।
बता दें बीते सोमवार को जिलापंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी, विजयपाल राणा, हरीश गुसांई, भूपेन्द्र राणा, सावन नेगी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी से मिलने पहुँचे। जिसमें जिलाधिकारी ने प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग में आ रही वन पंचायत भूमि में लगभग 40 पेड़ों को काटने की परमिशन की बात कही थी। शासन स्तर से इस बात को उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया गया है जिस पर शीघ्र कार्यवाही की बात सामने आई है। उक्त मोटर मार्ग हेतु 24 अगस्त को गंगानगर में विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत द्वारा भी पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के अधिकारियों, वन विभाग के अधिकारियों, रिन्यू पॉवर कंपनी व स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ मौक़े पर पहुँचकर अधिकारियों तथा जनप्रतिन्धियों से वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसमें नदी का जल स्तर कम होने के बाद मुख्य मार्ग का भी निर्माण भी किये जाने की बात कही गई थी परन्तु उक्त सम्बन्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने को पर स्थानीय जनता में रूद्रप्रयाग और केदारनाथ के विधायकों के प्रति रोष है।
उक्त बैठक में सत्येन्द्र सिंह राणा ग्राम प्रधान डांगी,पंकज रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य डाँगी,जयेन्द्र पवार ग्राम प्रधान किमाणा, संदीप रावत ग्राम प्रधान उत्तर्सू , शकूर अहमद पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डांगी , मनोज रौथाण, हरीश गुसाई ब्लाक अघ्यक्ष अगस्तमुनि कांग्रेस सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग-बसुकेदार तहसील के 80 गाँव लड़ेंगे सड़क की लड़ाई, 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान, विधायकों पर अनदेखी का आरोप
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129