केदारनाथ वासुकीताल में बिगड़ी ट्रैकर की तबीयत, पवन हंस हेली ने किया सफल रेसक्यूं
1 min read06/09/2023 6:19 pm
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
Advertisement

Advertisement

केदारनाथ वासुकीताल पर एक ट्रेकर की हालत अत्याधिक खराब होने पर हेली द्वारा सफल रेस्क्यू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार ट्रेकर विनय नेगी द्वारा आपदा परिचालन केंद्र को 2 सितंबर को चार व्यक्तियों की टीम ट्रेक पर बासुकीताल से ऊपर गई थी। जिनमें से एक व्यक्ति आदित्य पुत्र जगदीश सिंह ग्राम गडगू तहसील ऊखीमठ का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया था जिसे ट्रेकरों द्वारा कल रात बासुकीताल में लाया गया। उक्त व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पवन हंस हैली सेवा के माध्यम से सफल रेस्क्यू किया गया तथा उक्त अस्वस्थ व्यक्ति को हैली सेवा के माध्यम से फाटा पहुंचाया गया जहां से 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।
Read Also This:
उन्होंने अवगत कराया कि अन्य ट्रेक रूट पर गए व्यक्तियों में दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्राम गिरिया तहसील ऊखीमठ, संजय सिंह पुत्र बृज सिंह ग्राम बड़ासू तहसील ऊखीमठ, विनय नेगी पुत्र देवेंद्र सिंह ग्राम चोनी पो. बडियार थाती जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
केदारनाथ वासुकीताल में बिगड़ी ट्रैकर की तबीयत, पवन हंस हेली ने किया सफल रेसक्यूं
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129