दस्तक पहाड न्यूज। । अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाई पास निर्माण की मांग एवं अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति एवं व्यापार संघ का धरना आज आठवे दिन भी जारी रहा।
आन्दोलन को गति प्रदान करने के लिए शनिवार शाम अगस्त्यमुनि से विजयनगर बाजार तक जोरदार नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला गया। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने कहा आज आठ दिन तक के शांतिपूर्ण धरने के बाद संघर्ष समिति ने मशाल जलाकर दमन का अंधेरा फैला रही सरकार को उजाला दिखाया का प्रयास किया है। यह विकास की मांग है लेकिन सरकार ने इस पर रोक लगाकर हमें संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया है। आज बारिश के बाद भी हमारे संघर्ष की मशाल जलती रही यही आन्दोलन की ताकत है।
प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला ने कहा आज हमारे क्रमिक धरने का आठवां दिन है, सरकार अतिक्रमण के नाम पर भ्रम फैला रही है, लोग उजड़ रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।अगस्त्यमुनि नगर को बचाने के लिए बाईपास निमार्ण जरूरी है, हम निर्माण की मांग पूरी होने तक संघर्ष करते रहेंगे
जिलापंचायत सदस्य कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा जनता अपनी मांग के सड़क पर उतरी है, लेकिन सरकार बहरी बनी है। आज का मशाल जुलूस अभूतपूर्व रहा है, लोग बारिश के बाद सड़क पर उतरे है।
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा आज का मशाल जुलूस क्रमिक धरने का उजाला है, सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान ले रही है, लेकिन हम अपने तमाम साथियों के साथ लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मशाल जुलूस में सेवा निवृति संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश चमोला, वरिष्ठ व्यापारी पुष्कर सिंह कण्डारी, प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद उस्मान, राजेश बगवाड़ी, प्रकाश पंवार, विजय बंगरवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, भरत लाल आर्य, प्रदीप जिरवाण, राजेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र कठैत, रोहित रावत, राजू, राधे लाल आर्य , बी डी सेमवाल, धन सिंह नेगी, प्रकाश गुनसोला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
अगस्त्यमुनि-बेडूबगड बाईपास की मांग को लेकर निकाला मशाल जुलूस, दमन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि।
दस्तक पहाड न्यूज। । अगस्त्यमुनि बेड़ूबगड़ बाई पास निर्माण की मांग एवं अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बाईपास निर्माण संघर्ष समिति
एवं व्यापार संघ का धरना आज आठवे दिन भी जारी रहा।
[caption id="attachment_33166" align="aligncenter" width="1280"] धरने का आठवे दिन धरने पर बैठे आन्दोलनकारी[/caption]
आन्दोलन को गति प्रदान करने के लिए शनिवार शाम अगस्त्यमुनि से विजयनगर बाजार तक जोरदार नारेबाजी कर मशाल जुलूस निकाला गया। समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी
ने कहा आज आठ दिन तक के शांतिपूर्ण धरने के बाद संघर्ष समिति ने मशाल जलाकर दमन का अंधेरा फैला रही सरकार को उजाला दिखाया का प्रयास किया है। यह विकास की मांग
है लेकिन सरकार ने इस पर रोक लगाकर हमें संघर्ष के लिए मजबूर कर दिया है। आज बारिश के बाद भी हमारे संघर्ष की मशाल जलती रही यही आन्दोलन की ताकत है।
प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला ने कहा आज हमारे क्रमिक धरने का आठवां दिन है, सरकार अतिक्रमण के नाम पर भ्रम फैला रही है, लोग उजड़ रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण
है।अगस्त्यमुनि नगर को बचाने के लिए बाईपास निमार्ण जरूरी है, हम निर्माण की मांग पूरी होने तक संघर्ष करते रहेंगे
जिलापंचायत सदस्य कुलदीप सिंह कंडारी ने कहा जनता अपनी मांग के सड़क पर उतरी है, लेकिन सरकार बहरी बनी है। आज का मशाल जुलूस अभूतपूर्व रहा है, लोग बारिश के बाद
सड़क पर उतरे है।
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने कहा आज का मशाल जुलूस क्रमिक धरने का उजाला है, सरकार हमारे सब्र का इम्तिहान ले रही है, लेकिन हम अपने तमाम साथियों के साथ
लड़ाई लड़ते रहेंगे।
मशाल जुलूस में सेवा निवृति संयुक्त शिक्षा निदेशक रमेश चमोला, वरिष्ठ व्यापारी पुष्कर सिंह कण्डारी, प्रदेश संगठन मंत्री मोहन रौतेला, प्रदेश संगठन मंत्री
मोहम्मद उस्मान, राजेश बगवाड़ी, प्रकाश पंवार, विजय बंगरवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी,
कोषाध्यक्ष मनोज चौहान, भरत लाल आर्य, प्रदीप जिरवाण, राजेन्द्र बिष्ट, महेन्द्र कठैत, रोहित रावत, राजू, राधे लाल आर्य , बी डी सेमवाल, धन सिंह नेगी, प्रकाश
गुनसोला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।