दस्तक पहाड न्यूज  / रुद्रप्रयाग  रूद्रप्रयाग संगम के पास नहाते वक्त पैर फिसलने से दिल्ली का युवक बह गया। रूद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि जिला आपदा परिचालन केन्द्र को सूचना प्राप्त हुईं कि आज दोपहर में 3:00 बजे के लगभग दो दोस्त कशिश बहुगुणा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली तथा सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेस 3 नई दिल्ली दोनों दोस्त जो की मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में

Featured Image

दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं दिल्ली से चोपता घूमने आए थे आज चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे रूद्रप्रयाग संगम के पास नहाते वक्त पैर फिसल ने के कारण कशिश बहुगुणा नदी में बह गया जिसकी खोजबीन डीडीआर एफ एवं पुलिस द्बारा जारी है तथा उनके परिजनों को इस सम्बन्ध मे जानकरी उपलब्ध कराई गई है।