रूद्रप्रयाग जिले में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
1 min read16/09/2023 11:38 am
दीपक बेंजवाल
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
Advertisement

Advertisement

एसएससीआई (सिक्युरिटी एंड इंटेलिजंस सर्विसेज इंडिया,लिमिटेड) द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए विकास खंड स्तर पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर आयोजन करने हेतु समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है।
Read Also This:
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि एसएससीआई लि. द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती हेतु खंड विकास स्तर पर 18 सितंबर से भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड जखोली में 18 व 19 सितंबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह विकास खंड ऊखीमठ में 20 व 21 सितंबर तथा विकासखंड अगस्त्यमुनि में 22 व 23 सितंबर, 2023 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होनी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 21 से 36 के मध्य, ऊंचाई 168 सेमी तथा वनज 56 से 90 किग्रा के मध्य होना चाहिए। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 21 से 36 वर्ष, ऊंचाई 170 सेमी तथा वजन 56 किग्रा से 90 किग्रा के मध्य होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए 9690336779 व 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को उनसे संबंधित निर्धारित तिथियों में नियमानुसार भर्ती शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रूद्रप्रयाग जिले में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली में भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129