दस्तक पहाड न्यूज  / रुद्रप्रयाग  हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खाँकरा की छात्रा कुमारी प्रमिला को हाईस्कूल की परिषदीय परीक्षा में शतप्रतिशत (100) अंक हासिल करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के दिलगुड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल बेंजवाल ने कहा कि यह हमारे संपूर्ण विद्यालय, क्षेत्र और जनपद के लिए गौरव का क्षण है। प्रमिला ने अपनी इस उपलब्धि

Featured Image

का श्रेय अपने हिंदी अध्यापिक महिपाल बुटोला एवं अपने माता पिता, गुरुजनों को दिया। हिंदी के अध्यापिक महिपाल बुटोला ने उत्तराखंड भाषा संस्थान की प्रेरणादायक पहल पर आभार जताते हुए कहा कि इससे अन्य बच्चों में भी हिन्दी भाषा के उत्साह बड़ेगा। पीटीए अध्यक्ष सुधीर सिंह कप्रवाण ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमिला की ये उपलब्धि अवश्य ही अन्य विद्यार्थियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी और सरकारी विद्यालयों के प्रति निश्चित ही लोगों का विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने संपूर्ण विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी है। एस एम सी अध्यक्षा धनेश्वरी देवी ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी जैसे साहित्यिक विषय में शतप्रतिशत अंक प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। प्रमिला की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसके पिता मोहन सिंह थापा ने कहा, विद्यालय में हमारे पाल्यों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है, इसलिए इस उपलब्धि का संपूर्ण श्रेय गुरूजनों को है। उनकी अथक मेहनत से हर साल बच्चों को परीक्षा परिणाम में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।   प्रमिला की इस उपलब्धि पर शिक्षक विशन सिंह रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, विनोद कगडियाल, पी एल कोठियाल, प्रेमपाल नेगी, प्रदीप कुमार, श्रीमती उर्मिला कुमार, बृजमोहन डिमरी सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।