57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सीएम पुष्कर धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
1 min read18/09/2023 5:54 pm
दस्तक पहाड न्यूज / देहरादून
उत्तराखण्ड सेवा आयोग से चयनित 57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर ने आपको ऐसा कार्यक्षेत्र दिया है, जिसमें कार्य करने की बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे।
Advertisement

Advertisement


Read Also This:
Advertisement

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों, गुरूजनों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों पर जन सेवा की अहम जिम्मेदारी है। अपने कार्यक्षेत्र में मन में पूर्णतः जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। सच्चे और अच्छे मन से कार्य हों, तो इससे बड़ी आत्मसंतुष्टि मिलती है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, निदेशक अभियोजन श्री पी.वी.के. प्रसाद, सचिव श्री एस.एन. पाण्डेय, डीआईजी श्री जन्मेजय खण्डूड़ी, अपर सचिव श्री अतर सिंह आदि उपस्थित थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
57 सहायक अभियोजन अधिकारियों को सीएम पुष्कर धामी ने दिए नियुक्ति पत्र
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129








