ब्राह्मणखोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
1 min read19/09/2023 6:18 pm
विनोद नौटियाल / उखीमठ।
ऊखीमठ के ब्राह्मणखोली गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए भटवाड़ी गांव के सभी ग्रामीण ढोल-दमांऊ के साथ कथास्थल ब्राह्मणखोली पहुंचे।साथ ही स्थानीय गांववासियों एवं धियांणियो के साथ ही पंचगाई ऊखीमठ के गांवों से भक्तगण कथास्थल पहुंचकर कथाश्रवण के साथ ही भागवत कथा का पुण्य अर्जित कर रहे हैं। जन्मोत्सव के बाद व्यासपीठ से सभी मौजूद भक्तों को प्रसाद रूप में मिष्ठान एवं मक्खन भी वितरित किया गया ।
Advertisement

Advertisement

केदारघाटी के ऊखीमठ क्षेत्र से धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ज्योतिषाचार्य स्व.श्री हर्ष जमलोकी की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक आचार्य दयानन्द देवशाली ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने जब कृष्ण रूप में जन्म लिया था तब पृथ्वी पर न जाने कितने जन्मों से जीव भगवान की प्रतीक्षा कर रहे थे। श्रीमद्भागवत कथा में जब भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उस जन्मोत्सव में जो भी व्यक्ति भाग लेता है वह निश्चित रूप से पुण्य का भागी बनता है।कहा कि माता पिता द्वारा दिए गए संंस्कारों और किए गए सत्कर्मों से ही उनके बच्चों के मार्ग जीवन में प्रशस्त होते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान त्रिलोचनी देवी,श्रीवर्ध जमलोकी, आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, अभ्युदय जमलोकी,दीप्तिधर जमलोकी, सूरज जमलोकी,शुभम जमलोकी द्वारा सभी भक्तों का स्वागत किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पाण्डाल में मौजूद महिलाओं ने नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाये। कथा के मुख्य आचार्य बच्चीराम सेमवाल,उमादत मैठाणी, भगवती प्रसाद सेमवाल द्वारा सभी मौजूद भक्तों को पुष्प एवं अक्षत आशीर्वाद स्वरूप वितरित किया गया। कथा में हिमांशु मैठाणी, रवीन्द्र बडोनी, नीरज पन्त के संगीत और भजनों से कथास्थल भक्तिमय बना हुआ है।
Read Also This:
Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट,बद्री केदार मंदिर समिति के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, व्यापार संघ कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र राणा, पुजारी टी.गंगाधर लिंग, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान, प्रधान किमाणा संन्दीप पुष्पवान,क्षेत्र पंचायत सदस्य पैंज-करोखी ऊषा भट्ट,दर्शनी पंवार,प्रकाश रावत, आचार्य विजय प्रसाद मैठाणी, घनानंद मैठाणी,बच्चीराम सेमवाल, अमर देव मैठाणी, नवीन मैठाणी,वेद प्रकाश जमलोकी, सतीश नौटियाल, जगदम्बा बेंजवाल,श्रीधर प्रसाद सेमवाल , गिरीश चंद्र सेमवाल, सुभाष चन्द्र सेमवाल, कलाधर सेमवाल,राजन सेमवाल, शिव सिंह पंवार,देवेश भट्ट,देवी प्रसाद खाली, डॉ विश्वनाथ किमोठी,भुवनेश जमलोकी, दिनेश जमलोकी, रोहित जमलोकी, दिनेश तिवारी,तेज प्रकाश त्रिवेदी,दलपत पंवार, सरपंच भटवाड़ी दिलवर सिंह रावत, प्रकाश गुसाईं, शंकर स्वामी, महावीर नेगी, मुकेश त्रिवेदी, रामस्वरूप त्रिवेदी,प्रेम सिंह पुष्पवान, देवी प्रसाद त्रिवेदी, गजपाल रावत प्रधानाध्यापिका संतोष बिष्ट,रजनी भल्ला,सुधा नेगी, हेमलता नौटियाल, पूनम नौटियाल,आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ब्राह्मणखोली में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









