अगस्त्यमुनि में हुआ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन, 120 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
1 min read19/09/2023 10:40 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में विभिन्न प्रतिगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 120 छात्र-छात्राओं एवं 66 मार्गदर्शक शिक्षकों ने भाग लिया।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी व अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद सेमवाल ने किया।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक व राइका मणिपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह रावत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में विज्ञान के प्रचार व प्रसार को लेकर बाल विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें प्रदेश के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद के बच्चे प्रतिभाग करते है।
कार्यक्रम में सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग के पोस्टर प्रतियोगिता में हनुमंत सिंह प्रथम, राधा चौधरी द्वितीय व मेघा तीसरे, कविता पाठन हिंदी/स्थानीय भाषा में मोहित प्रथम, अंशुल द्वितीय व हिमांशी तीसरा कविता पाठ अंग्रेजी भाषा में राखी राणा प्रथम, योगेश द्वितीय व शिक्षा नौटियाल तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में अंकुश राणा, कोमल राणा व रोहित ने बाजी मारी। नाटक में राइका तिमली के प्रतिभागी बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के पोस्टर प्रतियोगिता में अनुष्का चौहान प्रथम, शिफा द्वितीय,
साक्षी ने तीसरा, कविता पाठ में नितिन प्रथम, तरूण कंडारी व अनंत त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे कविता पाठ (अंग्रेजी भाषा में अराध्या भट्ट प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व सारिका बुटोला तीसरे स्थान पर रही। प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता में अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल रूद्रप्रयाग की ख्याती सेमवाल, प्रखर व हर्षित गैरला, जूनियर वर्ग नाटक में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाती बड्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक कुसुम भट्ट और जिला समन्वयक रविन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी रावत, ब्लॉक समन्वयक सन्तोष बिष्ट, ब्लॉक समन्वयक जखोली अश्विनी गौड, श्री हर्षवर्धन शुक्ला, डा. शैलेश वशिष्ठ, चन्द्रदीप बिष्ट, बिरेन्द्र नेगी, शैलेश मलासी उपस्थित हुए।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अगस्त्यमुनि में हुआ सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन, 120 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129