रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ हुआ जागतोली दशज्यूला महोत्सव
1 min read
23/09/20234:41 pm
दस्तक पहाड न्यूज / जागतोली
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न खेल – कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण व दिगम्बर बिष्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दशकों ने देर सांय तक भरपूर लुप्त उठाया। तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज होने से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है जबकि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का शुभारंभ प्रधान हेमा काण्डपाल, कान्ती देवी, प्रवेन्द्र महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला पुरोहित, अन्शी देवी बर्त्वाल सुमन देवी, बबीता जग्गी, कुसुम देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा जी आई सी काण्डई के नौनिहालों ने सरस्वती वन्दना से मां शारदे का गुणगान किया तथा महिला मंगल दल बैंजी काण्डई की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
लोकगायक सुमान सिंह रौथाण ने बाँधा शमाँ
जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण ने देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन के माध्यम से भजन संध्या का शुभारंभ किया तथा तु बैठी होली मेरी प्यारी अंशू की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी।
लोकगायक दिगम्बर बिष्ट
लोक गायक दिगम्बर बिष्ट देवभूमि उत्तराखण्ड की महिमा व भाना बामणी की प्रस्तुति भक्तिमय रही जबकि भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत पर साथ दिया! सतेन्द्र नौटियाल द्वारा राधा कृष्ण की महिमा पर आधारित भजन की प्रस्तुति भी शानदार रही जबकि चोपता चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध के बारे में अनेक जानकारियां देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से साइबर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनसे बचने के लिए जनमानस को सजग होने की सख्त जरूरत है।
महोत्सव के प्रथम दिन लोक गीत, लोक नृत्य, खो, खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया तथा ललिता प्रसाद काण्डपाल, पंकज काण्डपाल, रवि दत्त पुरोहित, सुनील, भरत मिंगवाल, राजेन्द्र करासी, विमल बिष्ट, आशीष पुरोहित, प्रभात बिष्ट, लक्ष्मण नेगी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ने महोत्सव का सयुंक्त रूप से संचालन किया। महोत्सव में बाल विकास, स्वास्थ्य , कृर्षि, समाज कल्याण, उद्यान विभाग तथा गरिमा स्वयं सहायता समूह तुंगेश्वर महादेव स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को अनेक जानकारियां दी जा रही है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों व आमजनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों से प्रतिवर्ष जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, महासचिव कालिका प्रसाद काण्डपाल जगदीश भण्डारी, राय सिंह रावत, चन्द्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव संजय नेगी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, दर्शन जग्गी, ललिता प्रसाद काण्डपाल, राजेन्द्र काण्डपाल, ताजवर फरस्वाण, तहसीलदार राजपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य पी एल आर्य सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे!
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रारंभ हुआ जागतोली दशज्यूला महोत्सव
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
दस्तक पहाड न्यूज / जागतोली
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न खेल - कूद व सांस्कृतिक
प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण व दिगम्बर बिष्ट के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दशकों ने देर सांय तक भरपूर लुप्त उठाया।
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आगाज होने से क्षेत्र में रौनक लौटने लगी है जबकि विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है।
तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का शुभारंभ प्रधान हेमा काण्डपाल, कान्ती देवी, प्रवेन्द्र महिला मंगल दल अध्यक्ष विमला पुरोहित, अन्शी देवी बर्त्वाल
सुमन देवी, बबीता जग्गी, कुसुम देवी ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा जी आई सी काण्डई के नौनिहालों ने सरस्वती वन्दना से मां शारदे का गुणगान
किया तथा महिला मंगल दल बैंजी काण्डई की महिलाओं ने स्वागत गीत के माध्यम से मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
[caption id="attachment_33497" align="aligncenter" width="1280"] लोकगायक सुमान सिंह रौथाण ने बाँधा शमाँ[/caption]
जागतोली दशज्यूला महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर लोक गायक सुमान सिंह रौथाण ने देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा पर आधारित भजन के माध्यम से भजन
संध्या का शुभारंभ किया तथा तु बैठी होली मेरी प्यारी अंशू की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी।
[caption id="attachment_33498" align="aligncenter" width="1280"] लोकगायक दिगम्बर बिष्ट[/caption]
लोक गायक दिगम्बर बिष्ट देवभूमि उत्तराखण्ड की महिमा व भाना बामणी की प्रस्तुति भक्तिमय रही जबकि भरत मैखुरी, अनूप नेगी, मोन्टी मनवाल, शुभम डगवाल ने संगीत
पर साथ दिया! सतेन्द्र नौटियाल द्वारा राधा कृष्ण की महिमा पर आधारित भजन की प्रस्तुति भी शानदार रही जबकि चोपता चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने साइबर अपराध
के बारे में अनेक जानकारियां देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोशलमीडिया के माध्यम से साइबर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है जिनसे बचने के लिए जनमानस को सजग
होने की सख्त जरूरत है।
महोत्सव के प्रथम दिन लोक गीत, लोक नृत्य, खो, खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग
किया तथा ललिता प्रसाद काण्डपाल, पंकज काण्डपाल, रवि दत्त पुरोहित, सुनील, भरत मिंगवाल, राजेन्द्र करासी, विमल बिष्ट, आशीष पुरोहित, प्रभात बिष्ट, लक्ष्मण नेगी
ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बीरेन्द्र बर्त्वाल, आशुतोष पुरोहित, राजेन्द्र काण्डपाल, नमिता देवी काण्डपाल ने महोत्सव का सयुंक्त रूप से संचालन किया।
महोत्सव में बाल विकास, स्वास्थ्य , कृर्षि, समाज कल्याण, उद्यान विभाग तथा गरिमा स्वयं सहायता समूह तुंगेश्वर महादेव स्वायत्त सहकारिता द्वारा स्टाल लगाकर
ग्रामीणों को अनेक जानकारियां दी जा रही है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने आगन्तुकों व आमजनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के अथक प्रयासों
से प्रतिवर्ष जागतोली दशज्यूला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर संरक्षक लखपत सिंह भण्डारी, संयोजक निधे किशोर काण्डपाल, महासचिव कालिका प्रसाद
काण्डपाल जगदीश भण्डारी, राय सिंह रावत, चन्द्र सिंह नेगी, सांस्कृतिक सचिव संजय नेगी, दिगम्बर नेगी, सतवीर जग्गी, दर्शन जग्गी, ललिता प्रसाद काण्डपाल,
राजेन्द्र काण्डपाल, ताजवर फरस्वाण, तहसीलदार राजपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य पी एल आर्य सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों
के अध्यापक नौनिहाल व ग्रामीण मौजूद थे!