चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट काॅलेज अगस्त्यमुनि में धूमधाम से मनाया गया NSS का 54 वाँ स्थापना दिवस
1 min read24/09/2023 2:04 pm
दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट काॅलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना का 54 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विद्यालय परिसर में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया तत्पश्चात बौद्धिक सत्र में छात्र छात्राओं ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
Advertisement

Advertisement


Read Also This:
Advertisement

बौद्धिक सत्र में विद्यालय परिवार से शिक्षक नवीन कुमार सैनी, वंदना रावत, विजयपाल सिंह रावत, विनोद आगरी, सुधा उनियाल, महावीर राणा, रविंद्र नौटियाल द्वारा एन एस एस प्रभारी हीरा सिंह नेगी को सम्मानित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण एन एस एस यूनिट और विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया।

बता दें विद्यालय के एन एस एस प्रभारी हीरा सिंह नेगी को हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सैर सलीका कार्यक्रम में कुलपति श्रीमती अन्नपूर्णा नौटियाल माननीय एवं मैती कार्यक्रम के संयोजक एवं पदम विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह रावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में लगातार दस वर्षों से सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

एन एस एस प्रभारी हीरा सिंह नेगी ने सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा एन एस एस ने अध्यापन सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के लिए भी प्रेरित किया है। शिक्षक हमेशा बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए कार्य करता है, एन एस एस से जुड़ने के बाद मेरी मिशन भावना को और बल मिला है। हम एन एस एस के माध्यम से बच्चों में सामूहिकता, सामाजिकता और परस्पर सौहार्द की भावना विकसित करते है। इससे अध्ययन के दौरान बाल्यकाल में ही उनमे समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामुहिक कार्यों के कुशल निर्वहन की ललक जगती है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट काॅलेज अगस्त्यमुनि में धूमधाम से मनाया गया NSS का 54 वाँ स्थापना दिवस
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









