अब गाँव में शराब बेचने वालों, लड़ाई झगड़ा और बिना सत्यापन के आने वाले फेरी वाले की खैर नहीं, ग्राम प्रहरी देंगे सूचना, जल्द होगी कार्यवाही-पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग
1 min read25/09/2023 6:58 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उनके द्वारा किए जाने वाले दायित्वों से अवगत कराते हुए गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय से सम्बन्धित थाना-चौकी में देने हेतु निर्देशित किया गया, सभी ग्राम प्रहरियों को अपने थाना चौकी के प्रभारियों और बीट आरक्षी का मोबाइल नम्बर अपने पास रखने और सूचनाओं का आदान-प्रदान जैसे शराब बेचने वाले, लड़ाई झगड़ा करने वाले, गांव में फेरी वाले का पुलिस सत्यापन चेक करने और सत्यापन न पाए जाने पर उनकी सूचना देने तथा संदिग्ध ब्यक्ति की सूचना देकर समय से कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए गए। यह भी अवगत कराया कि कर्तब्य निर्वहन के दौरान कभी भी कोई परेशानी होती है या कोई दबाव डालने की कोशिश करता है तो निःसंकोच उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे।
Advertisement

Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अब गाँव में शराब बेचने वालों, लड़ाई झगड़ा और बिना सत्यापन के आने वाले फेरी वाले की खैर नहीं, ग्राम प्रहरी देंगे सूचना, जल्द होगी कार्यवाही-पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









