मिस्त्री ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर कालिख पोती, सारे बाजार घुमाया
1 min read29/09/2023 8:46 pm
दस्तक पहाड न्यूज / श्रीनगर
श्रीनगर गढ़वाल में तहसील कीर्तिनगर के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर बाजार क्षेत्र में घुमाया। राजस्व पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।
Advertisement

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित गांव में एक नाबालिग किशोरी के पेट का आकार बड़ा होने पर मां ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। नाबालिग ने किसी तरह से स्वास्थ्य खराब नहीं होने की बात कही। जिस पर मां व अन्य परिजनों ने डांटकर पूछा, तो किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों को दी। राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read Also This:
एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती है, लेकिन कितने माह की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया कि आरोपी बिहार का मूल निवासी है, जो क्षेत्र में मिस्त्री कार्य करता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मिस्त्री ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर कालिख पोती, सारे बाजार घुमाया
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129