स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ऊखीमठ में चला स्वच्छता अभियान, पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया शुभारंभ
1 min read01/10/2023 2:48 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंर्तगत नगर पंचायत ऊखीमठ के सौजन्य से भाजपा महिला मोर्चा, व्यापार मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर मुख्य बाजार ऊखीमठ में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद अशोक कैशिव स्मारक सहित नगर पंचायत ऊखीमठ के गांधीनगर वार्ड में श्रमदान कर विशेष स्वछता अभियान चलाया गया।
Advertisement

Advertisement

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरंभ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य अपने आस पास के वातावरण को साफ़ सुथरा रखना है। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की समान रूप से है तभी स्वच्छ भारत अभियान का सपना पूरा हो सकता है। कन्या हाई स्कूल ऊखीमठ की छात्राओं ने प्रधानाचार्य संतोष बिष्ट के दिशा-निर्देशन में प्रतिनिधियों के साथ श्रमदान कर सहयोग किया।
Read Also This:
इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, प्रधान संगठन के संरक्षक संन्दीप पुष्पवान, ऊखीमठ वैडमिंटन क्वब के अध्यक्ष विजेंद्र नेगी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मोहन सिंह बनोला, सभासद पूजा देवी, भाजपा नेता अंजना रावत,दर्शनी पंवार, हेमलता नौटियाल,शारदा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रेमा बर्त्वाल, सीमा नेगी,संन्तोषी नेगी, देवेन्द्र, आशीष राणा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ऊखीमठ में चला स्वच्छता अभियान, पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया शुभारंभ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129