तिरंगा फहराकर महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, उत्तराखंड शहीद अशोक कैशिव को दी श्रद्धाजंलि
1 min read02/10/2023 8:36 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऊखीमठ के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर अंर्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीद अशोक कैशिव की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने राज्य निर्माण में बलिदान देने वाले उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद अशोक कैशिव स्मारक पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व विधायक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि ऊखीमठ के डंगवाड़ी गांव निवासी शहीद अशोक कैशिव के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। 2अक्टूवर 1994 को उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए दिल्ली कूच करते समय रामपुर तिराहे पर हुए गोलीकांड में घायल हो गए थे जिनकी 21 दिनों बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इन्ही राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत आज उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है।
Read Also This:
इस मौके पर रूद्रप्रयाग प्रभारी ॠषि कण्डवाल,सह प्रभारी रधुवीर बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट,मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री दलबीर सिंह नेगी, अंजना रावत,चन्द्रमोहन उखियाल, सभासद पूजा देवी आदि मौजूद थे।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
तिरंगा फहराकर महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, उत्तराखंड शहीद अशोक कैशिव को दी श्रद्धाजंलि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129