मध्यमहेश्वर-तुंगनाथ में पहुँचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री, यात्रियों का अभी भी लगा है तांता
1 min read03/10/2023 6:51 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर एवं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ में इस यात्रा काल में रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंचने के साथ ही पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भी यात्रियों का तांता लगा हुआ है। इस यात्रा काल के द्वितीय चरण की यात्रा से यात्रा पड़ावों सहित धामों में कारोबार करने वाले कारोबारियों सहित मन्दिर समिति में उत्साह बना हुआ है।
Advertisement

Advertisement

इस वर्ष 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुले थे।कपाट खुलने से अभी तक 71,7,85 यात्री दर्शन कर चुके हैं। तुंगनाथ मंदिर में पिछले सप्ताह अन्तिम चार दिनों में 5255 यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं दूसरी ओर द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम में कपाट खुलने के बाद अभी तक 8280 तीर्थयात्री पहुंचे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष 2022 के पूरे यात्रकाल में मध्यमहेश्वर धाम में कुल 7363 यात्रियों ने दर्शन किए थे।
Read Also This:
मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय के अनुसार दोनों धामों में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री पहुंचे हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मन्दिर समिति लगातार प्रयास कर रही है। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मन्दिर के जीर्ण-शीर्ण हुई छतरी का जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जा रहा है। बताया कि पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भी इस साल अभी तक 61923 यात्री पहुंच चुके हैं और मन्दिर के कोठा भवन जीर्णोद्धार का कार्य भी गतिमान है। केदारनाथ में भी 14,70,886 यात्री अभी तक दर्शन कर चुके हैं। तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि चन्द्रशिला जाने वाले पर्यटकों को मन्दिर के तीर्थयात्रियों की गिनती में शामिल नहीं किया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मध्यमहेश्वर-तुंगनाथ में पहुँचे रिकॉर्ड तीर्थयात्री, यात्रियों का अभी भी लगा है तांता
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









