खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ
1 min read07/10/2023 4:22 pm
दस्तक पहाड न्यूज / केदारनाथ
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ केदारनाथ नहीं पहुँच पाए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ को श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए शनिवार को पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें ऐन मौके पर अपने कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा। बदरीनाथ धाम में मौसम साफ होने के चलते मुख्यमंत्री बद्रीनाथ पहुंच गए हैं। हालांकि अब संभावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल रविवार को बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचेंगे।
Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय श्री केदारनाथ धाम भ्रमण प्रस्तावित था। दोपहर दो बजे तक सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन ढाई बजे के बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने एवं घना कोहरा छाने के कारण हैली सेवाएं बाधित हो गई। जिसके बाद प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम जाना तय किया।
Read Also This:
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ नहीं पहुँच पाए केदारनाथ
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









