नरों पर अवतरित हुए नाग देवता, मनसूना में 28 वर्षों बाद नौ दिवसीय नाग नृत्य का विधिवत शुभारंभ
1 min read
16/10/20236:45 pm
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत मनसूना में 28 वर्षों बाद नौ दिवसीय नाग नृत्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन से मनसूना क्षेत्र सहित मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है।
नौ दिवसीय नाग नृत्य के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि नाग नृत्य हमारी पौराणिक धार्मिक परम्परा है तथा पौराणिक धार्मिक परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए।
जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा
उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में आज भी पौराणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्परायें जीवित है तथा इन परम्पराओं को जीवित रखने में मदमहेश्वर घाटी के जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि मनसूना के प्राणी जगत के सहयोग से 28 वर्षों बाद नाग नृत्य का आयोजन होना अपने में अनूठी मिसाल है। प्रधान देवेन्द्र पंवार ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी प्राचीन काल से साधना का केन्द्र रही है इसलिए इस घाटी के पग – पग पर कई देवी – देवता विराजमान है। नाग नृत्य समिति अध्यक्ष गोविन्द सिंह पंवार ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से 28 वर्षों बाद नाग नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय नाग नृत्य में बिक्रम सिंह नेगी द्वारा गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया जा रहा है तथा सते सिंह नेगी द्वारा नाग नृत्य गायन में साथ दिया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस युवा केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर कुवर, समिति उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव मदन सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह राणा, वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा, जागर गायिका राजेश्वरी पंवार, देखरेख समिति सरपंच रणजीत सिंह पंवार, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष यदुवीर सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता कोटवाल, अंजलि चौहान सहित सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद थे।
देश और दुनिया सहित स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहे दस्तक पहाड़ से।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
नरों पर अवतरित हुए नाग देवता, मनसूना में 28 वर्षों बाद नौ दिवसीय नाग नृत्य का विधिवत शुभारंभ
दस्तक पहाड़ की से ब्रेकिंग न्यूज़:
भारत में सशक्त मीडिया सेंटर व निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज में स्थापित करना हमारे वेब मीडिया न्यूज़ चैनल का विशेष लक्ष्य है। खबरों के क्षेत्र में नई क्रांति लाने के साथ-साथ असहायों व जरूरतमंदों का भी सभी स्तरों पर मदद करना, उनको सामाजिक सुरक्षा देना भी हमारे उद्देश्यों की प्रमुख प्राथमिकताओं में मुख्य रूप से शामिल है। ताकि सर्व जन हिताय और सर्व जन सुखाय की संकल्पना को साकार किया जा सके।
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। मदमहेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत मनसूना में 28 वर्षों बाद नौ दिवसीय नाग नृत्य का विधिवत शुभारंभ हो गया है। नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन
से मनसूना क्षेत्र सहित मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा 28 वर्षों बाद आयोजित नौ दिवसीय नाग नृत्य के आयोजन से ग्रामीणों में भारी उत्साह
बना हुआ है।
नौ दिवसीय नाग नृत्य के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा ने कहा कि नाग नृत्य हमारी पौराणिक धार्मिक
परम्परा है तथा पौराणिक धार्मिक परम्पराओं को जीवित रखने के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए।
[caption id="attachment_33998" align="aligncenter" width="1156"] जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा[/caption]
उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर घाटी में आज भी पौराणिक, धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्परायें जीवित है तथा इन परम्पराओं को जीवित रखने में मदमहेश्वर
घाटी के जनमानस का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि मनसूना के प्राणी जगत के सहयोग से 28 वर्षों बाद नाग नृत्य का आयोजन होना अपने
में अनूठी मिसाल है। प्रधान देवेन्द्र पंवार ने कहा कि मदमहेश्वर घाटी प्राचीन काल से साधना का केन्द्र रही है इसलिए इस घाटी के पग - पग पर कई देवी - देवता
विराजमान है। नाग नृत्य समिति अध्यक्ष गोविन्द सिंह पंवार ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से 28 वर्षों बाद नाग नृत्य
का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय नाग नृत्य में बिक्रम सिंह नेगी द्वारा गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया जा रहा है
तथा सते सिंह नेगी द्वारा नाग नृत्य गायन में साथ दिया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस युवा केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष कर्मवीर कुवर, समिति उपाध्यक्ष
नरेन्द्र सिंह पंवार, सचिव मदन सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह राणा, वन पंचायत सरपंच दिनेश सिंह रावत, पूर्व प्रधान राजकुमारी राणा, जागर गायिका
राजेश्वरी पंवार, देखरेख समिति सरपंच रणजीत सिंह पंवार, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष यदुवीर सिंह पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता कोटवाल, अंजलि चौहान सहित
सैकड़ों ग्रामीणों मौजूद थे।