22 नवंबर को बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, विजयदशमी पर्व पर घोषित हुई तिथि
1 min read24/10/2023 11:37 am
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। विजयदशमी के पर्व पर आज मंगलवार को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। मदमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बैठक कर मुहुर्त निकाला गया। इस वर्ष मंदिर में आराध्य के दर्शनों को अभी तक रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं।
Advertisement

Advertisement

परंपरानुसार, सुबह आठ बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में द्वितीय केदार की विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। आराध्य का शृंगार, अभिषेक व भोग के साथ ही विद्वान आचार्यगणों पंचांग गणना कर शीतकाल के लिए कपाट बंद करने की तिथि व समय तय किया।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
22 नवंबर को बंद होंगे द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट, विजयदशमी पर्व पर घोषित हुई तिथि
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129