दस्तक पहाड जाॅब अलर्ट।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह 'ग' के अतर्गत विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती ग्रुप सी भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

Featured Image

इसके अलावा आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है। ये है योग्यता इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी का उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी या उत्तराखंड के एम्प्लॉयमेंट ऑफिस में रजिस्टर्ड या उत्तराखंड बोर्ड से हाई स्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अथवा उम्मीदवारों के पेरेंट्स उत्तराखंड में रेगुलर नौकरी कर रहे हों। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18/ 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गयी है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2023 के अनुसार की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी पदानुसार योग्यता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। भर्ती विवरण यह भर्ती राज्य में विभिन्न विभागों के अंतर्गत निकाली गयी है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है- सहायक समाज कल्याण अधिकारी: 16 पद सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी: 5 पद रीडर: 7 पद मुन्सरिम: 7 पद कार्यालय सहायक- तृतीय: 20 पद सहायक समीक्षा अधिकारी: 3 पद फोरमैन परिसंपत्ति: 1 पद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी: 137 पद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी: 33 पद कुल पद: 229