मां की देखभाल करने वाले बेटे ने कर दिया ‘ममता’ का खून, देहरादून के मकान नंबर 37 में हुई रिश्तों की हत्या, हवालात में बेटे का कबूलनामा सुन बुरी तरह टूट गए डीएससी मलखान सिंह
1 min read19/11/2023 2:06 pm
देहरादून में बलवीर रोड स्थित हाईप्रोफाइल जज कॉलोनी में घटी एक घटना से हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि डिप्टी एसपी की बेटा और मां का ध्यान रखने वाला 30 साल का आदित्य कैसे अपने मां की निर्मम हत्या कर सकता है।
देहरादून। बबीता रानी को शुक्रवार रात सोते समय इस बात का जरा भी आभास नहीं होगा कि अब वह नींद से कभी नहीं उठेंगी। जिस बड़े बेटे आदित्य को 30 वर्ष पाल-पोसकर बड़ा किया और अब भी जिसका पूरा ध्यान बबीता रख रही थीं, उसी बेटे ने मां को बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया। मां के लाड़-प्यार को दनकिनार कर आदित्य ने किसी दुश्मन की तरह लोहे के सब्बल से मां के चेहरे पर उस वक्त तक लगातार प्रहार किए, जब तक बबीता ने अंतिम सांस न ले ली। इतना सब करने के बावजूद आदित्य को इस बात का कोई पश्चाताप नहीं।
Advertisement

Advertisement

Read Also This:
Advertisement

माँ की हत्या करने के बाद आदित्य इधर-उधर की बातें करने में लगा था। आदित्य का कहना था कि मां उसे बात-बात पर टोकती थी तो उसने उन्हें मार डाला। मां सो रही थी…मुझे नहीं पता कि कहां से हथियार आया और मैं डिप्रेशन में था। बेटे की यह बात सुनकर पिता भी हैरान थे। उनका कहना कि आदित्य अपनी मां से बदसलूकी तो करता था, लेकिन ये यकीन नहीं था कि वह इस तरह उनकी हत्या कर देगा।
दरअसल, मलखान सिंह का परिवार आदित्य को लेकर ही काफी परेशान था। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा इस वक्त सिविल सर्विस की तैयारियां कर रहा है। उसने कई बार पीसीएस का इंटरव्यू भी दिया है। इसी तरह आदित्य भी कभी पढ़ने लिखने में ठीक-ठाक ही था। 10 साल पहले इंटरमीडिएट के बाद पिता मलखान सिंह ने उसका दाखिला मुरादाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दिलाया था। लेकिन, उसने यह पढ़ाई भी पूरी नहीं की। पहले ही साल में वह एमबीबीएस छोड़कर देहरादून आ गया। यहां कुछ समय पहले उसके जीवन यापन के लिए परिवार ने उसे प्रोविजन स्टोर भी खुलवाकर दिया। यह स्टोर भी उसने चंद दिनों में बंद कर दिया। वर्तमान में वह घर में ही रहता था। उसके कारण आसपास के लोग भी परिवार से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखते थे। इन्हीं सब बातों को लेकर आदित्य की मां उसे टोकती थी। लेकिन, वह गुस्सा हो जाता था। उसने कई बार पहले भी मां के साथ बदसलूकी और मारपीट की। आदित्य ने पकड़े जाने के बाद ज्यादा कुछ तो पुलिस को नहीं बताया मगर जिस तरह उसकी मां बिस्तर पर लेटी हुई थीं।
उससे यही बात सामने आ रही है कि आदित्य ने उनके सिर व चेहरे पर सोते हुए ही वार किए। उसने ताबड़तोड़ इतने वार किए कि वह वहां से जरा हिल तक नहीं पाईं। पुलिस के अनुसार अभी हत्या की असल वजह का पता नहीं चला है। आदित्य से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। परिवार ने आदित्य की हरकतों से परेशान होकर उसे मकान के ऊपरी हिस्से में कमरा दिया था। लेकिन, वह अपनी हरकतों से तब भी बाज नहीं आया। कुछ समय पहले मां बबीता के कहने पर ही उसे नीचे का कमरा दिया गया। अब वह मां के बगल वाले कमरे में ही रहता था।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
मां की देखभाल करने वाले बेटे ने कर दिया ‘ममता’ का खून, देहरादून के मकान नंबर 37 में हुई रिश्तों की हत्या, हवालात में बेटे का कबूलनामा सुन बुरी तरह टूट गए डीएससी मलखान सिंह
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129