रुद्रप्रयाग में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति को किया बेनक़ाब
1 min read19/11/2023 7:15 pm
दस्तक पहाड न्यूज / रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के दिशा निर्देशन में जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने आगामी लोकसभा चुनावों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी।
Advertisement

Advertisement

मुख्यालय स्थित ज्वालपा पैलेस में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति और कार्य को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं ताकि इसका जबाव जनता चुनाव में दे सके। इस मौके पर उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी मामले, केदारनाथ में सोना, बेरोजगारी आदि कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं गढ़वाल सीट से सांसद के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने भी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में यूकेडी नेता गजपाल सिंह रावत, लोजपा नता शंभू प्रसाद कांग्रेस में शामिल हुए। वही कांग्रेस पार्टी द्वारा युवा नेता नरेन्द्र बिष्ट को केदारनाथ और विनोद राणा को रूद्रप्रयाग विधानसभा का प्रभारी बनाने पर पार्टी जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Read Also This:
Advertisement


कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, बीरेंद्र बुटोला, अर्जुन गहरवार, विजया देवी, सुरेन्द्र सकलानी, हरीश गुंसाई, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंक्वाण, सम्पन, अवतार, ईश्वर विष्ट, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, दीपक भंडारी, कुंवर लाल, प्रशांत, लक्ष्मण रावत, दीपक, संतोष रावत आदि मौजूद थे। संचालन बंटी जगवीण, देवेंद्र भंडारी के किया।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, भाजपा सरकार की जन विरोधी नीति को किया बेनक़ाब
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









