दस्तक पहाड न्यूज  / थराली थराली पुलिस ने 408 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज। थाना प्रभारी थराली देवेंद्र कुमार पंत क अनुसार "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025" के अभियान को सफल बनाते हुये थाना थराली पुलिस द्वारा दिनांक दि0 26.11.2023 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर चेंकिग के दौरान अभियुक्त कार्तिक मंमगाई पुत्र नरेश मंमगाई निवासी तहसील कालोनी ऋषिकेश कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष तथा अभियुक्त आकाश बलूनी पुत्र स्व0

Featured Image

रवीन्द्र बलूनी निवासी बिलजी विभाग कालोनी चौहद बीगा थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र 23 वर्ष को वाहन संख्या UK-14A-4022 (स्विफ्ट डिजायर) कार में 408 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0- 44/2023, धारा 8/20/60 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।