दस्तक पहाड न्यूज  / रुद्रप्रयाग  नगर पालिका एवं पंचायतों में 2017 में हुए चुनावों के आधार पर गठित बोर्ड का कार्यकाल 01 दिसंबर को समाप्त हो गया है। पालिका एवं पंचायतों में शासकीय और विकास कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने हेतु जनपद के अंतर्गत अवस्थित नगर पालिका व नगर पंचायतों में जिला प्रशासन के अधिकारी बतौर प्रशासक कार्य करेंगे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा उक्त बावत आदेश जारी किया गया है।

Featured Image

जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायतों हेतु प्रशासक तैनात करते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जबकि नगर पंचायत ऊखीमठ हेतु उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।