अण्डर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट चयन/ट्रायल 10 दिसम्बर को होगा आयोजित, यहाँ करे पंजीकरण
1 min read03/12/2023 2:19 pm
हरीश गुसांई/ दस्तक पहाड न्यूज / अगस्त्यमुनि
रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा सत्र 2023-24 हेतु बालक वर्ग में अण्डर 14 आयु वर्ग का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 10 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष कमलेश जमलोकी ने बताया कि क्रिकेट एसोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार सत्र 2023-24 का शुभारम्भ अण्डर 14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता से किया जा रहा है। इसके लिए रूद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसियेशन अण्डर 14 बालक वर्ग का चयन/ट्रायल 10 दिसम्बर को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित करने जा रहा है। चयन/ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। साथ ही बोन टेस्ट भी पास करना होगा। अण्डर 14 खिलाड़ियों का पंजीकरण 10 दिसम्बर को चयन/ट्रायल स्थल पर ही प्रातः दस बजे से किया जायेगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों की स्कूलिंग, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पेन कार्ड आदि आवश्यक रूप से लाना सुनिश्चित करें।
Advertisement

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
अण्डर 14 जिला स्तरीय क्रिकेट चयन/ट्रायल 10 दिसम्बर को होगा आयोजित, यहाँ करे पंजीकरण
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129