एसओजी की पैनी नजर में चढ़े वन्य जीव तस्कर, कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read03/12/2023 9:00 pm
दस्तक पहाड न्यूज / चमोली
पुलिस अधीक्षक चमोली के कड़े निर्देश पर एसओजी की पैनी नजर में चढ़े वन्य जीव तस्कर, कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए।
Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान को सफल बनाते हुए आज दिनांक 03/12/2023 को एसओजी चमोली व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भरत सिंह पुत्र पदम सिंह नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरी मृग (नर मस्क डियर) की कस्तूरा -1,वजन कुल 39.85 ग्राम,कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1,वजन कुल 4.22 ग्राम व अभियुक्त खीम सिंह पुत्र हयात सिंह दानू नि0 ग्राम प्राणमती पोस्ट कनोल थाना नंदानगर घाट जिला चमोली उम्र 36 वर्ष को कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के कस्तूरा – 1, वजन कुल 40.27 ग्राम व कस्तूरा मृग (नर मस्क डियर) के दांत -1, वजन कुल 3.88 ग्राम के साथ बस स्टैण्ड कर्णप्रयाग के पास से जनपद से बाहर ऋषिकेश जाने से पहले धर दबोचा लिया। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 05 लाख है।
Read Also This:
वन दरोगा विजय सिंह नेगी द्वारा उक्त की जांच कर कस्तूरी मृग की कस्तूरा व दांत होना बताया। उक्त सम्बन्ध में अभियुक्तों से पूछताछ पर बताया गया कि वह वाण कनोल के जंगल में फांस लगाकर नर हिरन कस्तूरी मृग का शिकार करते थे और महंगे दामों पर बेचते थे। जंगल में और कस्तूरी मृग को मार कर छिपा के रखने की जानकारी देने पर नंदप्रयाग वन रेंज के अधिकारी गणों द्वारा पूछताछ की जा रही है। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0- 54/2023 धारा-2/9//50/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
एसओजी की पैनी नजर में चढ़े वन्य जीव तस्कर, कस्तूरी मृग के कस्तूरा व दांतों के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129









