ग्यारह गांव रामलीला गुप्तकाशी में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी आ रहे है भारी संख्या में दर्शक
1 min read06/12/2023 11:36 am
विनोद नौटियाल / ऊखीमठ
दस्तक पहाड न्यूज। ग्यारह गांव रामलीला समिति गुप्तकाशी द्वारा आयोजित रामलीला के आठवें दिन विभीषण निष्कासन, अंगद- रावण संवाद का भव्य मंचन किया गया। केदारघाटी में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी प्रतिदिन भारी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। गुरुवार सात दिसंबर को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन होगा।
Advertisement

श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर गुप्तकाशी में शिक्षाविद प्रदीप पुजारी के निर्देशन में पात्रों द्वारा जोरदार अभिनय किया जा रहा है। रामलीला के आठवें दिन विभीषण निष्कासन और अंगद- रावण संवाद लीला में राम की भूमिका में अभिषेक नेगी,लक्ष्मण शुभम, हनुमान देवी प्रसाद सेमवाल, रावण शिव प्रसाद बहुगुणा, अंगद प्रदीप सेमवाल, विभीषण डी.एस.नेगी, ने जोरदार अभिनय किया।इस दौरान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुप्तकाशी की छात्राओं ने भी शिव महिमा पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी।ग्यारह गांव रामलीला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत, सचिव कुंवर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष राय सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मुकेश अंथवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रामभक्त दर्शकों का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन सुरेन्द्र दत्त नौटियाल एवं कुंवर सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रामलीला में प्रधान प्रेम सिंह नेगी,तवलावादक अनुसूया असवाल, भगत सिंह कोटवाल, बंशीधर अंथवाल, मनोज पाण्डेय, सुभाष अंथवाल द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मलासी ने आयोजक मंडल को सम्पूर्ण रामलीला अभिनय पुस्तक भेंट की।
Read Also This:
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
ग्यारह गांव रामलीला गुप्तकाशी में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी आ रहे है भारी संख्या में दर्शक
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129