रुद्रप्रयाग से पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट समेत 11 नेताओं को धामी सरकार ने सौंपा दायित्व, समर्थकों में छाया उत्साह
1 min read15/12/2023 8:28 am
दीपक बेंजवाल / अगस्त्यमुनि
दस्तक पहाड न्यूज। आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए। इससे पहले 10 भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जा चुके हैं।
Advertisement

Read Also This:
जारी सूची के अनुसार रूद्रप्रयाग जनपद के पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष और युवा नेता चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। रूद्रप्रयाग जनपद की राजनीति में साफ सुथरी छवि वाले भट्ट लंबे समय से जनता के बीच कार्य करते आ रहे है। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से ताल्लुक रखने वाले चण्डीप्रसाद भट्ट जनमुद्दो की गहरी समझ रखते है और लगातार जनता के बीच सक्रिय भी है। उन्हें दायित्व मिलने पर ऊखीमठ क्षेत्र समेत रूद्रप्रयाग जनपद वासियों ने खुशी प्रकट की है।
उनके साथ ही विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष व विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।

जो करता है एक लोकतंत्र का निर्माण।
यह है वह वस्तु जो लोकतंत्र को जीवन देती नवीन
रुद्रप्रयाग से पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चण्डीप्रसाद भट्ट समेत 11 नेताओं को धामी सरकार ने सौंपा दायित्व, समर्थकों में छाया उत्साह
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129